June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Champai Soren May Join BJP : चंपई सोरेन की खुली बगावत, जाहिर कर दी अपनी नाराजगी, आज हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

Champai Soren May Join BJP : चंपई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच झारखंड मुक्ति मोर्च के खिलाफ खुली बगावत का इजहार कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Champai Soren May Join BJP : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच झारखंड मुक्ति मोर्च के खिलाफ खुली बगावत का इजहार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जाहिर है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस बीच, कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।

 

दिल्ली में हैं चंपई सोरेन

 

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच, चंपई रविवार दोपहर अपने निजी कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। चंपई शनिवार को कोलकाता में थे। बताया जाता है कि वहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। कोलकाता से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचते ही पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और उनके आगे के प्लान के बारे में पूछा। हालांकि चंपाई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ‘अभी हम जहां है, वहीं पर हैं।’ वहीं दिल्ली आने की वजह को लेकर सवाल पर उन्होंने बताया कि अपने निजी काम से यहां आए हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी बच्ची रहती है, उससे मिलने आया हूं।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close