July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

IND vs SL 3rd ODI Match : तीसरे वनडे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने किया सीरीज पर कब्जा

IND vs SL 3rd ODI Match : श्रीलंका ने टीम इंडिया को 110 रन से हरा दिया है और सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IND vs SL 3rd ODI Match : नई दिल्ली। आज टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच कोलंबो में खेला गया है। पहला वनडे मैच ड्रा हुआ था। जबकि दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रनों से हरा दिया। अब तीसरे वनडे मैच को भी श्रीलंका ने अपने नाम किया। इस बीच श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिय 138 रनों पर ही सिमट गई।

 

बता दें कि श्रीलंका ने टीम इंडिया को 110 रन से हरा दिया है और सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम 27 साल के बाद श्रीलंका के खिलाफ कोई वनडे सीरीज हारी है। इससे पहले श्रीलंका ने भारत को 1997 में हराया था। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली। विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग ने 15 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 59 रनों का योगदान दिया। पथुम निसंका ने 45 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियान्गे, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालगे, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close