June 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की राह देख रहे लोग, अगले 5 दिन बारिश के आसार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। जून का पहला पखवाड़ा बीतने के बावजूद रायपुर समेत प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में गर्मी का असर बरकरार है। हालांकि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में द्रोणिका के प्रभाव से बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम बारिश, तेज हवाएं और मेघगर्जन की संभावना जताई है।

सरगुजा संभाग में बारिश, कई जिलों में मौसम बदला

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सूरजपुर जिले के ओड़गी में सर्वाधिक 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं रामानुजनगर, प्रतापपुर और जशपुर के कांसाबेल में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई। बलरामपुर, कोरबा, बलौदाबाजार, प्रेमनगर और रायगढ़ के कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।

बेमेतरा सबसे गर्म, कई जिलों में 40 डिग्री के पार पारा

बारिश के बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बनी हुई है। सोमवार को बेमेतरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग में 41.2 डिग्री, बिलासपुर और माना में 39.7 डिग्री तथा रायपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज बादल, बारिश और अंधड़ के संकेत

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली गिरने की घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close