July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें 2 दिन कैंसिल, 19 जनवरी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Trains Cancelled: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। आज और कल इन दो दिनों में 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि अन्य ट्रेनें अपनी रफ्तार कम रखकर ही गुजरेंगी।

दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close