June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू, विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दिया हौसला

Chhattisgarh News: बोर्ड परीक्षाओं के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए लिखा कि “मेरे प्यारे बच्चों, परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूं कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी, लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए—आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।”

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान घबराहट होना स्वाभाविक है और यदि डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और भविष्य को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है,” लेकिन इसे आत्मविश्वास पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने, कठिन विषयों की पुनरावृत्ति करने और समय का संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही पर्याप्त नींद लेने, पौष्टिक भोजन करने और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश भी दिया।

उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अंत में उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मेरा स्नेह और आशीर्वाद सदैव आपके साथ है। ऑल द बेस्ट बच्चों।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close