July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

‘मन की बात’ कार्यक्रम का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने की जवानों की तारीफ, कहा सेना के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व

Mann Ki Baat : 'मन की बात' प्रोग्राम के 122वें एपिसोड में लोगों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Mann Ki Baat : ‘मन की बात’ प्रोग्राम के 122वें एपिसोड में लोगों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा है, लेकिन दृढ़ है। आज हर भारतवासी का संकल्प है कि आतंकवाद को खत्म करना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं द्वारा दिखाई गई बहादुरी ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया आत्मविश्वास और उत्साह भरा है। ऑपरेशन सिंदूर ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है।

सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया


PM मोदी ने कहा-भारत की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। इस ऑपरेशन सिंदूर ने देश को देशभक्ति की भावना से भर दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। PM ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है।

121वां एपिसोड में PM ने क्या कहा था


बता दें कि ‘मन की बात’ का 121वां एपिसोड 27 अप्रैल को प्रसारित हुआ था। पीएम मोदी ने एपिसोड में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की थी। PM मोदी ने जघन्य घटना के लिए जिम्मेदार आतंकियों और उनके साजिशकर्ताओं को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिलाया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। अब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री की बातें खास दिलचस्प और प्रेरणादायक हो सकती हैं।

22 भाषाओं में ‘मन की बात’


मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close