July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देश

CG Crime News : कवर्धा में क्रेशर प्लांट की खदान में युवक की लाश मिलने से सनसनी, बाइक भी बरामद

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Crime News : कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का शव उसकी बाइक सहित मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गैरमाटी गांव निवासी दीपक तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपक 21 मई की शाम से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। इसी दौरान शनिवार सुबह क्रेशर प्लांट की गिट्टी खदान में युवक का शव और बाइक दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 100 फीट गहरे गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने क्या कहा

लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि एक गिट्टी खदान के गहरे गड्ढे में युवक की लाश और उसकी बाइक पड़ी हुई है। जांच में मृतक की पहचान दीपक तिवारी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि युवक पिछले दो दिनों से लापता था।

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला बाइक अनियंत्रित होकर खदान में गिरने का लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close