July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Bulandshahr Accident Latest News : भीषण सड़क हादसा..! 10 लोगों की मौत और 27 लोगों के घायल

Bulandshahr Accident Latest News : बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bulandshahr Accident Latest News : बुलंदशहर: बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते पर जमा लगा दिया जिससे गाड़ियों की आवाजाही रुक गई।

रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे।  इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर होने की घटनास्थाल पर चारों ओर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी ने हादसे में 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को मैक्स पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि मैक्स पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी तभी सलेमपुर थाना के करीब यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि हादसे में कुल 37 यात्री घायल हुए जिसमें 10 लोगों की असामयिक मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि 27 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही मैक्स पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close