September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

बिहार को जल्द मिलेंगे 5 नए एक्सप्रेस हाइवे, लागू होगी नई रोड मेंटेनेंस पॉलिसी, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Patna News: पटना। बिहार सरकार में उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अररिया के फारबिसगंज स्थित शगुन पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंंने उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। साथ ही क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास, सड़क निर्माण की प्रगति, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार तथा रोजगार सृजन से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुंबई और पुणे की तर्ज पर पांच आधुनिक एक्सप्रेस हाईवे बनाए जाएंगे। इसके लिए पूरे बिहार को कवर करने वाला मास्टर रोड मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार सड़क, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में एक साथ काम कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close