अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाए जाएंगे भगवान श्रीराम और कृष्ण के पाठ
Big announcement of CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा ऐलान किया है।
Big announcement of CM Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़ी चीजों को स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में लाया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार श्रीराम पथ गमन और कृष्ण पथ गमन बनाने वाली है। सीएम के इस बयान के बाद कांग्रेस का भी रिएक्शन आया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम और कृष्णा हमारे आदर्श हैं। उनके बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए।
जिन स्थानों पर श्रीराम-कृष्ण गए, वहां तीर्थ स्थल बनेंगे
भोपाल में योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम मोहन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य सरकार ने अपने हाथ में लिया है। भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, उन स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है।




