June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीतिविदेश

Bangladesh Latest News : बांग्लादेश में अशांति..! पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, शेख हसीना की साड़ी भी ले गए आंदोलनकारी

Bangladesh Latest News : हिंसा के बीच प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री आवास में भी घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ और लूट की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bangladesh Latest News : ढाका: बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए हैं और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। हिंसा के बीच प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री आवास में भी घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ और लूट की। प्रदर्शनकारी, शेख हसीना के कमरे से उनकी साड़ी तक लूट ले गए। प्रदर्शन को देखते हुए और सुरक्षा कारणों से हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के कमरे को भी नहीं बख्शा और वहां भी लूटपाट की। जिसे जो सामान मिला, वह उसे उठाकर चल दिया। इस लूटपाट से जुड़े तमाम वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग पीएम आवास में घुसे हुए हैं और तोड़फोड़ के साथ लूटपाट कर रहे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close