June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Ayurveda Day 2025 : हर साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

Ayurveda Day 2025 : केंद्र सरकार ने 23 सितंबर को आधिकारिक तौर पर आयुर्वेद दिवस घोषित किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ayurveda Day 2025 : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 23 सितंबर को आधिकारिक तौर पर आयुर्वेद दिवस घोषित किया है। राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से 23 मार्च, 2025 को अधिसूचित यह परिवर्तन धनतेरस पर आयुर्वेद दिवस मनाने की पूर्व प्रथा से एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। धनतेरस चंद्रगणना के आधार पर मनाया जाता है।

आयुष मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आयुर्वेद दिवस को प्रतिवर्ष आयुर्वेद को ‘वैज्ञानिक, साक्ष्य-आधारित और समग्र चिकित्सा प्रणाली’ के रूप में बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, जो निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि आगामी दशक में धनतेरस की तिथि 15 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच बदलती रहेगी, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे मनाने में चुनौतियां उत्पन्न होंगी। आयुष मंत्रालय ने इस विसंगति को दूर करने के लिए उपयुक्त विकल्पों पर विचार करने हेतु एक समिति गठित की। समिति ने चार संभावित तिथियों का प्रस्ताव दिया है, जिसमें 23 सितम्बर को प्राथमिकता दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close