Ayodhya Rape Case Update : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। आपको बता दें कि सीएम योगी ने शुक्रवार को ही अयोध्या रेप पीड़िता की मां से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अब इस पूरे मामले में दो पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, रेप के मुख्य आरोपी मोइद की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। आइए जानते हैं कि अयोध्या रेप केस में अब तक क्या नए अपडेट सामने आए हैं।



