August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

दर्दनाक सड़क हादसा! बस की टक्कर से चकनाचूर हुई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों ने तोड़ा दम

Rajasthan Accident Latest News : दर्दनाक सड़क हादसा! बस की टक्कर से चकनाचूर हुई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों ने तोड़ा दम

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rajasthan Accident Latest News : राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि बस में सवार 15 यात्री भी जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की हालत नाजुक

हादसा इतना गंभीर था कि कार और बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। DM नीलाभ सक्सेना, SP बृजेश ज्योति उपाध्याय और ASP गुमनाराम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार और बस में फंसे लोगो को निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों पति, पत्नी, बेटा-बेटी और एक महिला रिश्तेदार शामिल है। मृतकों की कार में मिले आधार कार्ड से सभी की शिनाख्त हुई है।

मृतकों के नाम-

नयनदेश

अनीता (पत्नी)
पुत्री मानस्वी (बेटी)
खुशदेव (बेटा)
प्रीती भट्ट (रिश्तेदार)


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close