April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Haryana New CM Nayab Saini : हरियाणा में नायब सैनी का जलवा बरकरार, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Haryana New CM Nayab Saini : हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी होंगे। पंचकूला स्थित भाजपा दफ्तर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Haryana New CM Nayab Saini : चंडीगढ़। हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी होंगे। पंचकूला स्थित भाजपा दफ्तर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया। भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठक में माैजूद रहे। विधायक दल की बैठक में अनिल विज और कृष्ण बेदी ने सैनी का नाम रखा था। सैनी गुरुवार को पंचकूला में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। शाह ने कहा कि बैठक में एक ही प्रस्ताव मिला जो नायब सिंह सैनी के नाम का था। मैं उनका नाम घोषित करता हूं। नायब सैनी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

 

गृहमंत्री अमित शाह रात को चंडीगढ़ के ललित होटल में रुकेंगे। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा राजभवन में मीटिंग लेंगे। भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को अगले दो दिन चंडीगढ़ में ही रहने के निर्देश जारी किए हैं। होटल ललित और हरियाणा राजभवन सेक्टर-6 में काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं होटल हयात में छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड और पुड्डूचेरी के सीएम शामिल हैं।

 

हालांकि आज विधायक दल की बैठक से पहले ही नायब सिंह के नाम पर मुहर लगने की चर्चा तेज थी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अखबारों में एक विज्ञापन छपा था जिसमें पीएम मोदी और नायब सिंह सैनी की तस्वीर थी और लोगों से कल पंचकूला में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अपील की गई थी। यह विज्ञापन इस बात का संकेत दे रहा था कि आज विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगने वाली है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close