July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Arvind Kejriwal Latest News : सीएम अरविंद केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका, 3 दिनों के लिए CBI की हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री

Arvind Kejriwal Latest News : दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी और अब सीबीआई ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Arvind Kejriwal Latest News : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें एक के बाद एक बढ़ती चली जा रही हैं। पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी और अब सीबीआई ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट से केजरीवाल की न्यायिक हिरासत मांगी थी। जिस पर कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 3 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

29 जून को कोर्ट में पेश होंगे केजरीवाल

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को अरविंद केजरीवाल को 3 दिनों के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई अरविंद केजरीवाल को 29 जून को शाम सात बजे से पहले कोर्ट में पेश करे।

सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा?

पूरे मामले पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी बयान सामने आया है। सुनीता ने कहा कि 20 जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने स्टे लगवा लिया। अगले ही दिन CBI ने आरोपी बना दिया और आज गिरफ़्तार कर लिया। सुनीता ने आरोप लगाया कि पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close