July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

अब रविवार को भी लगेंगी कक्षाएं.. सोमवार को रहेगी स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

School Holiday News : सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी के चलते इस बार सभी स्कूलों में रविवार की जगह सोमवार को छु​ट्टी दी जाएगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

School Holiday News उज्जैन: सावन का महिना शुरू होते ही देशभर में शिवभक्ति का रंग चढ़ने लगता है। देश के कई मंदिर में पूरे सावन भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। वहीं मध्यप्रदेश के बाबा माहाकाल की नगरी में भी हर साल सावन के महीने में खास होता है। इस बार महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन को लेकर खास तैयारियां की जा रही है। खासकर हर सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी के चलते इस बार सभी स्कूलों में रविवार की जगह सोमवार को छु​ट्टी दी जाएगी। जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दी है।

महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है वहीं दूसरी ओर हर सोमवार बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलती है। जिसको देखते हुए उज्जैन जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी देने का ऐलान किया है। साथ ही रविवार को स्कूल खोलने का आदेश जारी किया है। अब इसको लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है।

उज्जैन में महाकाल की सवारी के दिन स्कूलों की छुट्टियों के मामले में कांग्रेस MLA आरिफ मसूद का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, “महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है और हर धर्म, हर समाज के लोग उसका स्वागत भी करते हैं। कलेक्टर ऐसा बेतुका आदेश निकालकर केवल मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं। संविधान से देश चलेगा। कल दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे तब क्या करेंगे? एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए।”

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार

वहीं कांग्रेस के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “कांग्रेस केवल आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने में व्यस्त रहती है। इसके लोग विदेशी चमचागिरी में व्यस्त रहते हैं। पता नहीं ये कांग्रेस चीन की है या पाकिस्तान की है। कलेक्टर के पास अधिकार होता है कि वो जन आवश्यकता अनुसार शासकीय छुट्टी घोषित कर सकता है।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close