April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलदेशप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Agniveers Reservation Latest News : अग्निवीर जवानों को भर्ती में मिलेगा आरक्षण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान

Agniveers Reservation Latest News : अग्निवीर जवानों को पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा कर दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। Agniveers Reservation Latest News : आज देश में कारगिल वियज दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच, मध्यप्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर अग्निवीर जवानों को पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा कर दी है। सीएम ने कहा कि आज कारगिल दिवस के अवसर पर हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार अग्निवीर जवानों को पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा।

यूपी सरकार ने भी आरक्षण देने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को लेकर बड़ी घोष्णा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि, राज्‍य सरकार अग्निवीरों को आरक्षण देगी। उन्‍हें यूपी पुलिस और पीएसी में आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि, अग्निवीरों को निश्चित ही आरक्षण दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा दी जाएगी। उन्‍होंने घोषणा करते हुए कहा कि उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close