India vs New Zealand 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को करारी हार झेलनी पड़ी है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 46 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए। फिर टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। टीम के लिए सरफराज खान और ऋषभ पंत ने बेहतरीन पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से टीम न्यूजीलैंड को टारगेट देने में सफल रही। सरफराज ने 150 रन और पंत ने 99 रन बनाए। वह अपने शतक से चूक गए। न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 107 रनों का टारगेट मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से चेज कर लिया। न्यूजीलैंड की भारतीय धरती पर टेस्ट में ये सिर्फ तीसरी जीत है।
रोहित शर्मा का खराब लिस्ट में जुड़ा नाम
भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की टेस्ट में सिर्फ ये तीसरी जीत है। इस टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड ने भारतीय धरती पर 36 साल पहले साल 1988 में टेस्ट मैच जीता था। उसके बाद अब जाकर न्यूजीलैंड को जीत नसीब हुई है। मैच हारते ही रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत को घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच हारना पड़ा है। इससे दिलीप वेंगसरकर और मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में भारतीय टीम घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच हार चुकी है। भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की टीम ने 38 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें तीन जीते और 17 टेस्ट हारे हैं। 17 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड से टेस्ट मैचों में भारत की हार:
1- 1969 में नागपुर टेस्ट में 167 रन से हारे
2- 1988 में मुंबई टेस्ट में 136 रन से हारे
3- 2024 में बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हार




