July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Aaj Ke Mausam Ki Jankari : मध्यप्रदेश में गर्म हवाओं का कहर, इन शहरों में बढ़ेगी गर्मी

Aaj Ke Mausam Ki Jankari: राजस्थान के दक्षिणी भाग में बने चक्रवात के चलते चल रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। Aaj Ke Mausam Ki Jankari: होली के पहले ही तापमान में तेजी से बढ़त देखने को मिली है। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों के मुकाबले 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान बढ़ चुका है। भोपाल में जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नर्मदा पुरम में 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है।

Aaj Ke Mausam Ki Jankari: राजस्थान के दक्षिणी भाग में बने चक्रवात के चलते चल रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। धार, रतलाम, नर्मदापुरम, खजुराहो, गुना जैसे इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावनाएं हैं। राजधानी में जहां दिन का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा वहीं रात में 19 से 20 डिग्री तक तापमान बने रहने की संभावना है।

यूपी में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 से 16 मार्च तक बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में 15 और 16 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना है। खास बात ये है कि पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि वहीं, पहाड़ी राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी बारिश का दौर 16 मार्च तक जारी रहने वाला है। वहीं गुजरात में 12 मार्च, साउथवेस्ट राजस्थान, कोंकण में 12 मार्च, विदर्भ में 13 और 14 मार्च, ओडिशा में 13 से 16 मार्च, झारखंड में 14-16 मर्च, गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 मार्च को हीटवेव चलने वाली है।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, असम, मेघालय, पंजाब, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, केरल आदि राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, तमिलनाडु और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close