July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 10 February 2025 : कैसा रहेगा आज 10 फरवरी का आपका दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 February 2025 : कैसा रहेगा आज 10 फरवरी का आपका दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल |

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- यात्रा करने से अभी बचें, क्योंकि लाभदायक नहीं होगा। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य इन दिनों न करें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यावसायिक स्थिति में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी ठीक नहीं है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- शत्रु इस समय बड़े एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में एक नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा मध्यम समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अभी कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम। नाक, कान, गला की परेशानी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान दें।

धनु राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- निःशक्तता के शिकार होंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार एक नकारात्मक सोच से न चलाएं इन दिनों। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। व्यापार ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वंय का स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली वस्तु का दान करें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close