June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Monorail Stuck on the Bridge: बीच पुल पर फंस गई मोनो रेल, यात्रियों में डर का माहौल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

Monorail Stuck on the Bridge: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Monorail Stuck on the Bridge: मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। मुंबई के भक्ती पार्क और मैसूर कॉलनी के बीच एक मोनो रेल तकनीकी वजह के चलते पुल के बीचोबीच रुक गई है। जानकारी के मुताबिक, मोनो रेल की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने के कारण ये घटना हुई है। दमकल की टीम मौके पर रवाना हो गई है। आइए जानते हैं कि अधिकारियों ने इस पूरी घटना को लेकर क्या कहा है।

MMMOCL ने जारी किया बयान

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने मोनो रेल में खराबी की इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। घटना को लेकर कहा गया- “मुंबई में भक्ति पार्क और मैसूर कॉलनी के बीच एक मोनो रेल तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से यह समस्या हुई। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। ऑपरेशन और मेंटेनेंस टीमें समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हैं। वडाला और चेंबूर के बीच सेवाएं एक लाइन पर सुचारू हैं। हम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। सामान्य सेवाएं शीघ्र बहाल होंगी।”

यात्रियों को बचाने का प्रयास जारी

मुंबई में भारी बारिश के बीच मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच पुल पर रुकी एलिवेटेड मोनो रेल में कई यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। यात्रियों को इसमें से सुरक्षित बचाने की लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव के लिए क्रेन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। PTI के मुताबिक, यात्रियों को खिड़की के शीशे काटकर निकाला जाएगा।

मुंबई में रिकॉर्ड बारिश

मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। इस कारण महानगर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के कारण पटरियों पर पानी जमा हो गया और मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। इस कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है कि मुंबई में रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा नांदेड़ में 8 लोगों की मौत हो गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close