April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशप्रदेश

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today : आज फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार 15 अप्रैल को सोने का रेट 250 रुपये तक कम हुआ है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली। आज फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार 15 अप्रैल को सोने का रेट 250 रुपये तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 99,800 रुपये पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज मंगलवार 15 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today : मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 99,800 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की गिरावट है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,690 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,6500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,540 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 87,690 95,650
चेन्नई 87,540 95,500
मुंबई 87,540 95,500
कोलकाता 85,540 95,500
जयपुर 87,690 95,650
नोएडा 87,690 95,650
गाजियाबाद  87,690 95,650
लखनऊ 87,690 95,650
बंगलुरु 87,540 95,500
पटना 87,540 95,500

सोने में गिरावट का कारण

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ की वजह से सोने की कीमतों में हलचल होने लगी है। इंटरनेशनल बाजार में सोना फिर महंगा होने से गोल्ड भी अपनी पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। अब ये एक रेन्ज में काम कर रहा है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि सोना अगर गिरावट  की गिरफ्त में आया तो 6 महीने में 75,000 तक आ सकता है। अगर सोने में इंटरनेशनल टैरिफ वार के कारण हलचल रहती है गोल्ड 1,38,000 रुपये तक जा सकता है।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close