July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Today Gold Price 24 March : आज क्या है 22 और 24 कैरेट सोने का भाव? यहां देखें लेटेस्ट रेट

Today Gold Price 24 March : आज सोमवार 24 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव अपने पीक से नीचे आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Today Gold Price 24 March : आज सोमवार 24 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव अपने पीक से नीचे आया है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में सोने के भाव में करीब 900 रुपये का करेक्शन आया है। ऐसे में देखना होगा कि सोने के भाव में आगे भी गिरावट जारी रहेगी। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,900 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,900रुपये के स्तर पर है। चांदी के दाम में भी 4000 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। यहां जानें सोने-चांदी का सोमवार 24 मार्च का दाम।

चांदी का रेट

24 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 1,05,100 रुपये था। बीते शुक्रवार की तुलना में चांदी के दाम में करीब 4000 रुपये का करेक्शन आया है।

दिल्ली-मुंबई में 24 मार्च को सोने का रेट

सोमवार 24 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज पूरे देश में सोने के भाव में गिरावट रही है। बीते शुक्रवार की तुलना में आज सोमवार को सोना सस्ता हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 82,440 89,970
चेन्नई 82,290 89,770
मुंबई 82,290 89,770
कोलकाता 82,290 89,770

 

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है, क्योंकि महंगे डॉलर के कारण निवेशकों की सोने में रुचि कम हो जाती है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के बयान ने भी असर डाला, जिसमें उन्होंने अमेरिका की मुद्रास्फीति के बढ़ने की बात कही थी।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close