September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

IPL 2025 KKR Vs RCB : IPL 2025 के पहले ही मैच में RCB ने KKR को ​दी शिकस्त, 7 विकेट से जीता मैच, विराट की धुंआधार पारी

IPL 2025 KKR Vs RCB : 175 रन के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 16.2 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IPL 2025 KKR Vs RCB : IPL 2025 का आगाज हो चुका है। सीजन का पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में RCB ने एकतरफा अंदाज में KKR को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में 175 रन के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 16.2 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस मैच में RCB की तरफ से विराट ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए।

अजिंक्य रहाणे ने खेली कप्तानी पारी

इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक सिर्फ चार रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 103 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। पहली बार KKR की कप्तानी कर रहे रहाणे ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक पूरा किया। वह 31 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए, वहीं नरेन ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद केकेआर की पारी लड़खड़ाई। टीम ने यहां से लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। अंगकृष रघुवंशी ने 30, वेंकटेश अय्यर ने छह, आंद्रे रसेल ने चार, हर्षित राणा ने पांच रन बनाए। वहीं, रमनदीप सिंह छह और स्पेंसर जॉनसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह केकेआर ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने तीन विकेट लिए, वहीं जोश हेजलवुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा यश दयाल, रसिख सलाम और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

साल्ट और विराट ने की RCB के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत जबरदस्त रही। RCB के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 95 रन जोड़े। इन दोनों की ये साझेदारी ने इस मैच में बेंगलुरु की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी। फिल साल्ट इस मैच में 31 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने स्पेंसर जॉनसन के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद नंबर 3 पर बैटिंग करने आए देवदत्त पडिकक्ल कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट का साथ देने के लिए कप्तान रजत पाटीदार आए। पाटीदार 16 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मुकाबले में KKR के गेंदबाज RCB के बल्लबाजों के सामने बेबस नजर आए। ऐसा लग रहा था कि उनके पास बेंगलुरु के बल्लेबाजों का तोड़ नहीं था। अब देखना ये होगा कि KKR की टीम अगले मैच में किस प्लान और अप्रोच के साथ मैदान पर उतरती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close