April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Free Electricity 300 Units : अब 300 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली, बीजेपी ने कर दी घोषणा

Free Electricity 300 Units : बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

रांची: Free Electricity 300 Units : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरी तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। अमित शाह ने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इसके अलावा वह तीन चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह आज घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।

खास बात है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ध्यान में रखकर 150 संकल्प जारी किया गया है। इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान किया किया गया है। साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है। संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया।

महिलाओं और युवाओं पर भाजपा का जोर

  1. गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को हर माह की 11 तारीख को 2100 रुपए सीधे उनके अकाउंट में दिया जाएगा।
  2. स्नातक और स्नातकोत्तर बेरोजगारों को दो साल तक प्रतिमाह 2 हजार रुपए भत्ता।
  3. पहले साल में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति। 5 साल में 2.87 लाख पदों पर नियुक्ति करेंगे।
  4. पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।
  5. अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी।
  6. सभी परिवारों 500 रुपए में गैस सिलेंडर का वादा। त्योहार में दो बार फ्री सिलेंडर देंगे।
  7. भाजपा 300 यूनिट बिजली फ्री देगी।
  8. सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का वादा।
  9. किडनी के मरीजों की फ्री डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।
  10. सभी आदिवासी परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close