प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश
IPS officers Transfer News : IPS अफसरों के तबादले, राकेश गुप्ता बनाए गए CM के OSD, देखें लिस्ट
IPS officers Transfer News : मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए।
भोपाल। IPS officers Transfer News : मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे।
अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।





