Haryana Election Result 2024 : हरियाणा विधानसभा के चुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 49 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे हैं। अन्य उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस बीच, हरियाणा के पूर्व सीएम व दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है।
हरियाणा में कांग्रेस लाएगी बहुमत- हुड्डा
चुनाव नतीजों के ऐलानों के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के आलाकमान ही कांग्रेस के अंदर सीएम का चेहरा तय करेंगे। हरियाणा में कांग्रेस अपना बहुमत लाएगी।
हुड्डा ने इन नेताओं को दिया श्रेय
इसके साथ ही हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में पार्टी को मिल रहे जनादेश का श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सभी पार्टी नेताओं और हरियाणा की जनता को जाता है। हुड्डा ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी।’




