June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

IND Vs BAN 1st Test Match : अश्विन की फिरकी में फंसे बांग्लादेशी.. टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, यहां देखें मैच का पूरा अपडेट

IND Vs BAN 1st Test Match : भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने बड़ी आसानी के साथ अपने नाम कर लिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IND Vs BAN 1st Test Match : भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने बड़ी आसानी के साथ अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने इस मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत में आर अश्विन का रोल काफी अहम रहा। उन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में शतक जड़ा और आखिरी पारी में 6 विकेट भी लिए।

टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रही ये जीत

भारतीय क्रिकेट टीम 92 सालों से टेस्ट मैच खेल रही है। 92 सालों में पहली बार भारत ने ऐसी जीत दर्ज की है। टेस्ट क्रिकेट में यह टीम इंडिया की 179वीं जीत है। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के 178 जीत और 178 हार थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम की जीत की संख्या हार से ज्यादा हुई है। यही कारण है कि इस जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है। टीम इंडिया ने इस पल के लिए 92 सालों तक का इंतजार किया है।

ऐसा रहा पहला टेस्ट मैच

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब मे बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फॉलोऑन न खिलाते हुए 227 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी की। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी और उन्हें कुल 514 रन की बढ़त मिली थी।

रविवार को बांग्लादेश ने चार विकेट पर 158 रन से आगे खेलना शुरू किया और 76 रन जोड़ने में बाकी बचे छह विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश को रविवार को पहला झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। शाकिब और शांतो के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। शाकिब 25 रन बना सके। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। लिटन एक रन बना सके। मेहदी हसन मिराज (8) को जडेजा के हाथों कैच कराते ही अश्विन ने टेस्ट में 37वीं बार पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की।

इसके बाद जडेजा ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को बुमराह के हाथों कैच कराया। उन्होंने 127 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की बेहतरीन पारी खेली। फिर अश्विन ने तस्कीन अहमद को सिराज के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। जडेजा ने हसन महमूद (7) को क्लीन बोल्ड करते ही बांग्लादेश की पारी 234 रन पर समेट दी। इससे पहले शनिवार को जाकिर हसन (33), शदमान इस्लाम (35), मोमिनुल हक (13) और मुशफिकुर रहीम (13) पवेलियन लौटे थे। अश्विन ने शनिवार तक तीन विकेट लिए थे। उन्होंने शदमान, मोमिनुल और रहीम को पवेलियन भेजा था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close