April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Police Bharti Physical Test Date Change : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, अब 11 नवंबर को होगी परीक्षा

MP Police Bharti Physical Test Date Change : मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Police Bharti Physical Test Date Change : भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा बारिश के कारण रीशेड्यूल हो गई है। 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होने वाला फिजिकल टेस्ट 11 नवंबर से होगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 30 सितंबर या उसके बाद होना था, उनके लिए परीक्षा की तारीखें यथावत रहेंगी।

मैदानों में भरा पानी

7411 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। 23 सितंबर से ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, रीवा, सागर, उज्जैन में परीक्षा होनी थी। 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी। ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। दस में से पांच मैदानों में पानी भरा है। जिसके कारण शारीरिक परीक्षा में बाधाएं रहेंगी। डीजीपी की समीक्षा के बाद तारीखों में बदलाव किया गया है।

परीक्षा आगे बढ़ाने का निर्णय

बुधवार शाम को परीक्षा आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है। 23 सितंबर से 11 नवंबर के बीच ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, मुरैना, रतलाम, बालाघाट में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा होनी थी। ग्वालियर, मुरैना, सागर, रीवा और जबलपुर में मैदान में वर्षा का पानी भर गया है।

जानिए किस तारीख के अभ्यर्थी की कब होगी परीक्षा

वर्तमान तिथि नई तिथि
23 सितंबर 11 नवंबर
24 सितंबर 12 नवंबर
25 सितंबर 13 नवंबर
26 सितंबर 14 नवंबर
27 सितंबर 16 सितंबर
28 सितंबर 17 नवंबर

मैदान सूखने में लगेंगे ही तीन से चार

शारीरिक परीक्षा को लेकर मैदान तैयार किया गया था, अब सारे इंतजाम गड़बड़ा गए हैं। वर्षा बंद होने के बाद मैदान सूखने में ही तीन से चार दिन लगेंगे। इसके बाद मैदान को अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया जाएगा। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बाद परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close