खेल जगत
IND vs BAN T20 World Cup 2024 : बांग्लादेश की करारी शिकस्त, टीम इंडिया ने 50 रन से जीता मैच
IND vs BAN T20 World Cup 2024 : एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 50 रनों से बाजी मारी।
IND vs BAN T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया। एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 50 रनों से बाजी मारी। सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत टीम इंडिया के लिए काफी खास है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।




