June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंग

ससुर की संपत्ति पर दामाद की नीयत खराब, उतारा मौत के घाट

Son-in-law killed father-in-law : यूपी के फतेहपुर में 18 मई के दिन एक अज्ञात व्यक्ति के हत्या युक्त मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए खुलासा किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Son-in-law killed father-in-law : फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में 18 मई के दिन एक अज्ञात व्यक्ति के हत्या युक्त मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए खुलासा किया है। हत्या के मामले में मृतक के दामाद और उसके छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दामाद के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और धारदार हथियार बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि 18 मई के दिन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के जामुन के पेड़ के नीचे एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त छोटे दामाद राम सागर ने रमेश पटेल निवासी बडौरी थाना कल्यानपुर के रूप में करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के खुलासा के लिए एसओजी टीम सहित तीन टीमों को लगाया गया था।

Son-in-law killed father-in-law

जांच पड़ताल के दौरान जानकारी हुई कि मृतक ने अपनी चार बेटियों में बड़ी बेटी कमलेश देवी की शादी राजेश पटेल निवासी सुजानपुर थाना ललौली के साथ किया था। दो साल पहले बेटी की कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इलाज में दामाद ने एक बीघा जमीन बेचकर पत्नी का इलाज कराया था। लेकिन मृतक ने कहा कि सही इलाज न होने से बेटी की मौत हुई है। मृतक के पास 5 बीघा जमीन था, जिसमें से ढाई बीघा जमीन पहले बेच चुका था और ढाई बीघा जमीन अपनी तीन बेटियों मिथलेश, विमलेश व एथलेश को देने जा रहा था।

 

इसी बीच मृतक बेटी के पुत्र मनीष के जन्मदिन पर माह अप्रैल में मृतक गांव सुजानपुर गया था। जहां पर बड़े दामाद ने हिस्सा देने की बात की तो मृतक ने हिस्सा देने से मना कर दिया। जिसके बाद बड़ा दामाद राजेश अपने छोटे भाई पिंटू पटेल 40 वर्ष के साथ 18 मई के दिन कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा बाइक से पहुंचा। ससुर को बुलाकर 5 सौ की नोट देकर शराब पी और बाग में आकर तीनों लोगों ने शराब पी। जब रमेश पटेल नशे में हो गए तो दोनों ने मिलकर हथौड़ा और धारदार हथियार से 6 वार सिर पर करके मौत के घाट उतार दिया था।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close