Pawan Singh Bhojpuri Song ; भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की आवाज में कई साल पहले रिलीज हुए ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है। गाने को फैंस ने इतना प्यार दिया है कि इसने यूट्यूब पर 227 मिलियन व्यूज का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है।
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिलहाल लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। एक्टर और सिंगर बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। पहले भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन भोजपुरी सुपरस्टार ने चुनाव लड़ने से अपने कदम पीछे हटा लिए थे और अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है।
जाहिर है कि पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में असली पहचान ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से ही मिली थी। इस गाने ने रातों-रात उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ को रिलीज हुए 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर आज भी बोलता है। इसलिए आज 16 साल के बाद भी इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया।




