September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात: 587 करोड़ के विकास कार्य, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और AI शिक्षा मिशन का ऐलान

MP Ujjain News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Ujjain News: उज्जैन: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने देवास रोड स्थित लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए गीता भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद राज्य स्तरीय ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ एवं महर्षि सांदीपनि अलंकरण समारोह में शामिल होकर प्रदेश के 17 जिलों से आए करीब 1,000 नव चयनित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने सुबह उज्जैन पहुंचकर वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने संत रविदास मंदिर और महर्षि सांदीपनि आश्रम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

100% परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों को मिलेगा इनाम

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय लगातार तीन वर्षों तक 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देंगे, उनके प्राचार्यों को 1 लाख रुपये और संबंधित विद्यालय को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

587 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा, सुरक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में 18 हजार से अधिक थानेदार, उप निरीक्षक और पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 587 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें काल भैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, महर्षि सांदीपनि आश्रम के कायाकल्प कार्य, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में 5 करोड़ रुपये की लागत से सोलर सिस्टम की स्थापना, प्रदेश में 60 नए सांदीपनि विद्यालय और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

‘श्रीकृष्ण-सुदामा नगरी’ का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने विक्रम नगर क्षेत्र में करीब 550 करोड़ रुपये की लागत वाली नई आवासीय परियोजना ‘श्रीकृष्ण-सुदामा नगरी’ का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि यह योजना आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित की जाएगी।

AI आधारित ‘मिशन बुनियाद’ की शुरुआत

शिक्षा में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 8 जिलों में ‘मिशन बुनियाद’ शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत शुरुआती चरण में 500 स्कूलों के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षण प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

महर्षि सांदीपनि को समर्पित की अपनी पुस्तक

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी लिखित पुस्तक “भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी महर्षि सांदीपनि” को महर्षि सांदीपनि के चरणों में समर्पित किया। यह पुस्तक मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा प्रकाशित की गई है।

काल भैरव मंदिर के विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में काल भैरव मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि “भगवान काल भैरव भी सील टूटी शराब की बोतल का प्रसाद स्वीकार नहीं करते।” उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close