June 3, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशमध्यप्रदेश

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में जागरूकता अभियान, छात्रों ने दिया तंबाकू मुक्त जीवन का संदेश

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Raipur News: रायपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा 20 मई से 5 जून 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मौखिक स्वच्छता को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अनमास्किंग द अपील: निकोटीन एवं तंबाकू की लत के विरुद्ध संघर्ष” रखी गई है।

अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में रंगोली, पोस्टर और रील प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मक तरीके से तंबाकू निषेध का संदेश दिया। इस दौरान दंत चिकित्सकों ने लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से तंबाकू और निकोटीन उत्पादों से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को दर्शाया। इसके बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छात्रों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

5 जून तक चलेंगे जागरूकता शिविर

अभियान के तहत 5 जून तक विभिन्न स्थानों पर परामर्श एवं जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में तंबाकू उपयोगकर्ताओं को परामर्श, मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू और निकोटीन उत्पादों से जुड़े भ्रम को दूर करना तथा विशेष रूप से युवाओं को इनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक बनाना है।

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र वाढेर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मिलिंद वासनीक, डॉ. सोपान सिंह, डॉ. रामकृष्ण चेव्वुरी, डॉ. अभिनव पारख, डॉ. मनीष राठौड़ सहित पीजी छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

यह अभियान युवाओं और समाज को तंबाकू एवं निकोटीन की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close