June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

रायपुर के रावाभाठा में संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप, बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौके से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह इलाका रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन के अंतर्गत आता है। पुलिस मौके से मिले सामान की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है। वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close