April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Update: कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, जानेंं आज के मौसम का हाल

Weather Update Today: मध्य पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर इस सप्ताह उष्ण लहर की स्थिति तथा गर्म और आद्र मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update Today: नई दिल्ली। मध्य पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर इस सप्ताह उष्ण लहर की स्थिति तथा गर्म और आद्र मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में 19 अप्रैल तक और उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 अप्रैल को एकाध स्थानों पर भारी वर्षा, बिजली और गरज के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और मेघालय में मेघ गर्जन-वज्रपात के साथ-साथ तेज या तूफानी हवाओं का असर देखने को मिला। गुरुवार को देश के अधिकांश स्थानों में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहा। जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र उत्तर पंजाब, उप हिमालय, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत में यह 38 डिग्री या 38 डिग्री से कम रहा। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस अकोला महाराष्ट्र में दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति

पश्चिमी विक्षोभ अभी लोंगिट्यूड 58 डिग्री पूर्व के साथ-साथ लैटीट्यूड 32 डिग्री उत्तर उत्तर में स्थित है। उसके अलावा दो अपर एयर सर्कुलेशन बने हुए हैं। एक उत्तर हरियाणा और उसके आसपास क्षेत्रों में है। वहीं, दूसरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास क्षेत्रों में स्थित है। उसके अलावा दो ट्रफ भी चल रहे हैं। एक दक्षिण पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक और उसके अलावा एक ट्रफ जो कि उत्तर दक्षिण दिशा की ओर जा रहा है।

अगले सात दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर पश्चिम भारत में 22 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं व्यक्त की गई है। उसके अलावा मध्य भारत में 19 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है तथा 20 और 21 अप्रैल को दो से 3 डिग्री सेल्सियस की इसमें धीरे कमी हो सकती है और 22 अप्रैल को इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
  • महाराष्ट्र और गुजरात में 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना व्यक्ति गई है तथा 22 अप्रैल के दौरान दो से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे कमी हो सकती है। देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान या दिन के तापमान में अगले सात दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं व्यक्त की गई है।

इन जगहों के लिए अलर्ट

  • पश्चिम बंगाल और उसके साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ऑरेंज वार्निंग दी गई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में ओलावृष्टि के साथ-साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज या तूफानी हवाओं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि गंगई पश्चिमी बंगाल में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ-साथ तेज या तूफानी हवाओं की चेतावनी दी गई है। इन दोनों क्षेत्रों में ऑरेंज वार्निंग दी गई है।
  • मेघ गजर वज्रपात के लिए येलो वार्निंग जम्मू एवं कश्मीर देश के पूर्वोत्तर राज्यों बचे हुए पूर्वोत्तर राज्यों जैसे कि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश हिमालय उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम झारखंड उसके अलावा उड़ीसा तटीय तटीय आंध्र प्रदेश और उसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में भी दी गई है।
  • हीट वेव की चेतावनी पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में दी गई है। उसके अलावा देश के जो तटीय हिस्से हैं, गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, उड़ीसा और तटिय आंध्र प्रदेश इन सभी क्षेत्रों में गर्म और आद्र मौसम भी होने की संभावना है।
  • 17 तारीख को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एकाध स्थान पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। उसके अलावा कुछ स्थानों पर मेघ, गर्जन, वज्रपात और तेज या तूफानी हवाएं भी चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसलिए इन क्षेत्रों में ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है।
  • पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उसके अलावा राजस्थान और पूर्वी भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल राज्य और देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी थंडरस्ट, लाइटनिंग, वेग, वज्रपात इत्यादि की चेतावनी दी गई है। येलो वार्निंग दी गई है। असम और मेघालय में एकाध स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close