September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी, महिलाओं के खाते में पहुंचे 1500-1500 रुपये, चेक करें अपना अकाउंट

26) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित कर दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli Behna Yojana Kist: भोपाल: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। रविवार (12 अप्रैल 2026) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित कर दी है। इसके तहत प्रत्येक बहन के खाते में 1500-1500 रुपए आएंगे। योजना में अब तक 54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है। अगली किस्त मई 2026 महीने में जारी की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। मई 2023 में लाड़ली इस योजना शुरूआत की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि की गई, जिसके बाद राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए हो गई।

वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह राशि सीधे महिला के आधार लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में जमा की जाती है। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, 2024 व 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी बहनों को प्रदान की गई।

Ladli Behna Yojana : सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प परक्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close