July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal: इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए दरवाजे, बन जाएंगे बिगड़े काम, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के शाम 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के शाम 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 16 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग और हस्त नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा। यह संयोग कई राशियों के लिए शुभ समय लेकर आएगा, जिससे दैनिक जीवन, करियर, कारोबार और दांपत्य जीवन पर खास असर देखने को मिलेगा। जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि- गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, लेकिन एक-दो दिन थोड़ा स्वास्थ्य ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अभी भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्थिति अच्छी है लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। नुकसान हो जाएगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख थोड़ा बाधित रहेगा। यद्यपि घरेलू सुख-सुविधा के समानों में वृद्धि होने के संकेत हैं। फिर भी क्योंकि कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। थोड़ा क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा। लाल वस्तु पास रखें। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- जुबान पर काबू रखें। बस अच्छा बोलते-बोलते कुछ ऐसी बात न बोल जाएं जो आपस में तू-तू, मैं-मैं या आपस के लोगों को बुरा लग जाए, क्योंकि आप खराब नहीं बोलेंगे लेकिन कुछ न बोलने वाले शब्द बोल सकते हैं। रुपये-पैसे आ रहे हैं तो संचित करें। अभी निवेश न करें। इसके अलावा स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। तेज विद्यमान रहेगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- मन चितिंत रहेगा। थोड़े खर्च की अधिकता भी हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- धनु राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी- व्यापारिक दृष्टिकोण से, कानूनी रूप के दृष्टिकोण से और सरकारी तंत्र के दृष्टिकोण से, पैतृक संपत्ति की स्थिति के दृष्टिकोण से। ये सारी इंपॉर्टेंट चीजें आपके साथ हैं। प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा है और हरी वस्तु का दान करना और शुभ होगा।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। लाभांवित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है लेकिन कोई रिस्क मत लीजिएगा किसी भी क्षेत्र में। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी के साथ बढ़ी मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, नौकरी-चाकरी, सबकुछ आनंददायक रहेगा जीवन में। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close