September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीतिविदेश

Abu Dhabi Crown Prince India Visit : अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और पीएम मोदी के बीच बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Abu Dhabi Crown Prince India Visit : अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Abu Dhabi Crown Prince India Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हैदराबाद हाउस में बैठक की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “एक करीबी दोस्त का गर्मजोशी से स्वागत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।”

आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं क्राउन प्रिंस 

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। यह क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है। क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी करेंगे मुलाकात

क्राउन प्रिंस का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलने का कार्यक्रम है। वो मंगलवार को एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने मुंबई भी जाएंगे। हाल के वर्षों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close