June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Update: इन राज्यों में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Today Weather Update: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों (13 से 15 अक्टूबर) तक मौसम ज्यादातर शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Today Weather Update: नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पिछले हफ्ते बारिश का मौसम था। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। पहाड़ी राज्यों में सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई थी। वहीं, अब मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों (13 से 15 अक्टूबर) तक मौसम ज्यादातर शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में नहीं है बारिश की संभावना

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20-22 डिग्री के आसपास। इस बीच, मौसम विभाग की ओर बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है।

पंजाब और हरियाणा में हल्की ठंड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। अगले तीन दिनों में अधिकतम 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री रहने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close