September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगमनोरंजन

Yamini Krishnamurthy passed away : मशहूर भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन, 84 की उम्र में कहा अलविदा

Yamini Krishnamurthy passed away : मशहूर भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का 3 अगस्त को 84 की उम्र में निधन हो गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Yamini Krishnamurthy passed away : एक और दुखद खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को जबरदस्त झटका लगा है। मशहूर भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का 3 अगस्त को 84 की उम्र में निधन हो गया। कृष्णमूर्ति के मैनेजर और सचिव गणेश ने पीटीआई भाषा को इस बात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर यामिनी कृष्णमूर्ति के फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें पोस्ट शेयर कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं उनके मौत की खबर मिलने के बाद संगीत नाटक अकादमी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक फोटो के साथ इमोशनल कर देने वाला नोट भी शेयर किया है।

यामिनी कृष्णमूर्ति का इस वजह से हुआ निधन

प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और आज आखिरकार उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनकी मौत अपोलो अस्पताल में हो गई। सचिव गणेश ने पीटीआई को बताया, ‘वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीनों से उनका इलाज भी चल रहा था। उन्हें कुछ दिन पहले ही ज्यादा तकलीफ होने के कारण आईसीयू में सिफ्ट किया गया था।’ कृष्णमूर्ति का पार्थिव शरीर 4 अगस्त, रविवार को सुबह 9 बजे उनके संस्थान ‘यामिनी स्कूल ऑफ डांस’ में लाया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close