April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतब्रेकिंग

Will Shikhar Dhawan Marry Mithali? : मिताली से शादी करेंगे शिखर धवन? एक शो पर कर दिया ये बड़ा खुलासा

Will Shikhar Dhawan Marry Mithali? : शिखर धवन ने अपने शो के दौरान भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्‍तान मिताली राज से शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Will Shikhar Dhawan Marry Mithali? : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शिखर धवन अभी अभी आईपीएल खेलकर फ्री हुए है। लेकिन इस दिनों शिखर धवन एक शो के कारण वायरल हो रहे है। आईपीएल 2024 के शुरुआती कुछ मैचों शिखर धवन पंजाब किंग्‍स की कप्‍तानी करते नजर आए थे, लेकिन चोट के चलते बीच सीजन ही उन्‍हें हटना पड़ा। इसके बाद सैम कुरेन ने पंजाब किंग्‍स की कमान संभाली। हालांकि शिखर धवन ने शादी से जुड़ी एक ऐसी बात कर दी है जिससे सभी लोग हैरान हो गए हैं। शिखर धवन ने अपने शो के दौरान भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्‍तान मिताली राज से शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

 

क्या सच में मिताली से शादी करेंगे धवन?

शिखर धवन ने बताया कि एक समय ऐसी अफवाहें थीं कि वह पूर्व कप्तान मिताली राज से शादी करने वाले थे। दोनों की नजदीकियों की खबरें काफी चर्चाओं में थीं। धवन ने कहा, “मैंने सुना कि मेरी शादी मिताली राज से होने वाली है।” इसके बाद वह हंसने लगे। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है और वह कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।

 

धवन का हो चुका है तलाक

बता दें कि शिखर धवन और उनकी पत्नी आएशा मुखर्जी का तलाक हो चुका है। दोनों ने 2012 में शादी रचाई थी और 9 साल बाद उनका तलाक हो गया। इस कपल का एक बेटा था, जिसका नाम जोरावर है। हालांकि, वह अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है। धवन कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटे को याद करते दिखते हैं। उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए काफी तरसते हैं।

 

धवन ने की ऋषभ पंत की तारीफ

शिखर धवन ने अपने इस शो में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि कार हादसे के बाद ऋषभ पंत ने जिस तरह से अपनी चोट और रिहैब को संभाला, उसकी वह प्रशंसा करते हैं। पंत की सकारात्मकता और मजबूती शानदार है। पंत वापसी करते हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह भी बनाई, वह वास्‍तव में अश्विसनीय है। मुझे उस पर गर्व है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close