April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Latest Update : 70 किमी से आएगी आंधी.. जमकर बरसेंगे मेघ, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Latest Update : देश में कहीं भीषण गर्मी पड़ रही तो कहीं जमकर बादल बरस रहे हैं। फिलहाल, गर्मी राहत नहीं मिलने की उम्मीद है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Latest Update : देश में कहीं भीषण गर्मी पड़ रही तो कहीं जमकर बादल बरस रहे हैं। फिलहाल, गर्मी राहत नहीं मिलने की उम्मीद है, क्योंकि दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में 13 जून के बाद बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, पूर्वोतर और दक्षिण राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा दक्षिण-पूर्व हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। लद्दाख और उससे सटे कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक्टिव है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में स्थित है। पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है।

70 किमी की स्पीड से आएगी आंधी

आईएमडी ने उत्तर-पूर्व भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया। पूर्वोतर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 11 से 14 जून तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 09 से 13 जून तक आंधी और बिजली के साथ जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। अगर दक्षिण प्रायद्वीपीय की बात करें तो केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक में अगले 7 दिनों के दौरान गरज-बिजली के साथ बरसात हो सकती है। कर्नाटक में 12 जून को 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आने की संभावना है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं

पूर्व और मध्य भारत के तहत उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। अंडमान एंड निकोबार ‌द्वीप समूह, ओडिशा में 9-12 जून के दौरान, मध्य प्रदेश में 9 जून, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में 11-12 जून को, बिहार, झारखंड में 11-14 जून के दौरान गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिहार और महाराष्ट्र के विदर्भ में 11-12 जून को 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 14 जून तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13-14 जून को और पंजाब में 14 जून को तेज हवाओं और बिजली के साथ बादल बरसेंगे। पश्चिमी राजस्थान में 09-11 जून के दौरान धूल भरी हवाएं चलेंगी। पश्चिम भारत के तहत महाराष्ट्र और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

हीट वेव का अलर्ट जारी

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृ‌द्धि होने की संभावना है। अगर हीट वेव की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान के कई कुछ स्थानों पर 09-11 के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 9-10 जून को, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 9 से 11 जून तक, पूर्वी यूपी-पूर्वी राजस्थान में 9-10 जून को, उत्तरी मध्य प्रदेश में 10-11 जून को हीट वेव की स्थिति रहेगी। साथ ही रातें भी गर्मी रहेंगी।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 48 डिग्री के करीब तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान श्रीगंगानगर में रविवार को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीकानेर में 46.0 डिग्री, बाड़मेर में 45.9 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.2 डिग्री और कोटा में 45.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक पारा रहा।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 से 41 डिग्री और 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली और आसपास के जिलों में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी और आसमान से आग के गोले बरसेंगे। साथ ही 20-30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगी और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close