Vande Bharat Train Food : वंदे भारत ट्रेन में यात्री को खाने में मिला कॉकरोच, शिकायत करने पर IRCTC ने मांगी माफी
Vande Bharat Train Food : आईआरसीटीसी की ओर से दिए गए खाने में कॉकरोच मिला था। अब आईआरसीटीसी ने कपल की शिकायत पर माफी मांगी है।
Vande Bharat Train Food : आईसक्रीम में उंगली और कानखजूरा, ऑनलाइन पार्सल में जिंदा कोबरा सांप, चिप्स में मेंढ़क, और फ्लाइट के खाने में ब्लेड के बाद अब ट्रेन के खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामना आया है। ये मामला प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का है/ दरअसल, भोपाल से दिल्ली जा रही ट्रेन में आगरा जा रहे एक कपल का आरोप है कि आईआरसीटीसी की ओर से दिए गए खाने में कॉकरोच मिला था। अब आईआरसीटीसी ने कपल की शिकायत पर माफी मांगी है।
खाने में मिला कॉकरोच
सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर विविद ने आरोप लगाया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में उनके रिश्तेदारों को जो खाना दिया गया था, उसमें कॉकरोच मिला था।
Today on 18-06-24 my Uncle and Aunt were travelling from Bhopal to Agra in Vande Bharat.
They got “COCKROACH” in their food from @IRCTCofficial. Please take strict action against the vendor and make sure this would not happen again @RailMinIndia @ AshwiniVaishnaw @RailwaySe pic.twitter.com/Gicaw99I17— Vidit Varshney (@ViditVarshney1) June 18, 2024
उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि 18-06-24 को मेरे अंकल और आंटी भोपाल से आगरा तक वंदे भारत एक्सप्रेस में ट्रेवल कर रहे थे। उन्हें आईआरसीटीसी की ओर से दिए खाने में कॉकरोच मिला। प्लीज वेंडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और ये सुनिश्चित होना चाहिए कि ऐसा आगे कभी ना हो। उन्होंने अपनी पोस्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय को भी टैग किया है।
आईआरसीटीसी ने मांगी माफी
आईआरसीटीसी ने विविद की ओर पोस्ट पर माफी मांगी है और कहा है कि सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ पेनल्टी लगा दी गई है। आईआरसीटीसी ने अपने पोस्ट में लिखा कि सर, आपके अनुभव के लिए हम क्षमा चाहते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर उचित जुर्माना लगाया गया है। हमने लॉजिस्टिक्स निगरानी को भी तेज कर दिया है। वहीं विविद के पोस्ट पर रेलवे सेवा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी रिएक्ट किया गया है।




