अंचलदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश
Vande Bharat Express : भोपाल से लखनऊ के बीच चेयर कार, पटना और मुंबई के लिए चलेंगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, देखें पूरी जानकारी
Bhopal Vande Bharat Express : अक्टूबर में इस रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। वंदे भारत चेयर कार सिटिंग इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।
Bhopal Vande Bharat Express : भोपाल से लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर में इस रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। वंदे भारत चेयर कार सिटिंग इस ट्रेन में आठ कोच होंगे। इसका आधिकारिक शेड्यूल तो जारी नहीं हुआ, लेकिन 564 सीट्स वाली यह ट्रेन अक्टूबर के पहले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
दिसंबर तक चलेंगी दो स्लीपर वंदे भारत
दिसंबर में भोपाल से पटना और मुंबई के लिए दो स्लीपर वंदे भारत चलेंगी। यह दोनों ट्रेन 16-16 कोच के साथ चलेंगी। रेलवे के अनुसार, बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। इनमें एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच, एसी फर्स्ट के एक कोच होंगे। ट्रेन में कुल 823 यात्री बैठ सकेंगे। एसी 3 टियर में 611, एसी 2 टियर में 188 और एसी फर्स्ट में 24 यात्री सवार हो सकेंगे।
वंदे भारत कर रहे प्लान
रेलवे के सीनियर अफसरों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही कारण है कि बोर्ड कुछ और ट्रेनें शुरू करने की तैयारी हैं। भोपाल से लखनऊ के लिए चेयरकार और आरकेएमपी-पटना व दिल्ली-मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत चलेंगी।
MP में चल रहीं 4 वंदे भारत
- 3 अप्रैल 2023 को रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामउद्दीन के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई थी। इसमें 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। 1128 सीटों वाली इस ट्रेन को पीएम मोदी झंडी दिखाई थी।
- 27 जून 2023 को रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए दो ट्रेनें शुरू हुईं। बाद में इन्हें नागपुर और रीवा तक एक्सटेंड किया गया।
- 12 मार्च 2024 को हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई। यह ट्रेन झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में रुकती है। बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात है।




