US presidential election 2024 : वाशिंगटन: राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से चुनाव मैदान से हटने की घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने का दरवाजा कई दावेदारों के लिए खुल गया है। राष्ट्रपति बाइडेन ने पार्टी उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया है। बाइडेन के अलावा कई अन्य प्रमुख डेमोक्रेटिक नेता भी हैरिस की उम्मीदवारी के पक्ष में आगे आए हैं। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी में उनकी उम्मीदवारी का रास्ता कितना आसान होगा। कमला हैरिस के अलावा कई अन्य भी हैं जो दावेदार बन सकते हैं।




