April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती: सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का स्वागत किया है। सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि खाड़ी देशों में जारी तनावपूर्ण और युद्ध जैसे माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लिया है। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी में कमी कर यह सुनिश्चित किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें न बढ़ें और रिफाइनरियां अपना उत्पादन सुचारु रूप से जारी रख सकें।

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में भारत के उपभोक्ताओं को राहत देना और बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना अत्यंत सराहनीय कदम है। इस निर्णय से न केवल आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि तेल कंपनियों के व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को भी मजबूती मिलेगी। इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

10-10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कटौती

बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि इससे ईंधन के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि कंपनियां इसका उपयोग कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत का भरपाई के लिए करेंगी। इस कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली उस वृद्धि को टाल दिया गया है जो पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि को देखते हुए आवश्यक हो गई थी।

बृहस्पतिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close