June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

इंदौर में अनोखा हादसा: नशे में पुलिसकर्मी ने ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को कार से मारी टक्कर, हालत गंभीर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore Police Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर में अनोखी घटना हुई। यहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी पर तैनात 2 सिपाहियों को कथित रूप से अपनी कार से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शराब के नशे धुत पुलिसकर्मी ने मारी टक्कर
अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर के राजनगर इलाके में रात को ड्यूटी पर तैनात 2 सिपाहियों को कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार से टक्कर मार दी। कांस्टेबल प्रमोद त्यागी और भूरलाल, रात की गश्त पर थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों घायल हो गए।

नशे की वजह से गाड़ी पर नहीं कर पाया काबू
पुलिस ने बताया कि कार का ड्राइवर, जिसकी पहचान डीआरपी लाइन के विजय चौहान के रूप में हुई है, घटना के समय कथित तौर पर नशे में था। माना जा रहा है कि नशे की वजह से ही उसने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।

हादसे में आरोपी ड्राइवर भी हो गया घायल
इंदौर की एडिशनल डीसी प्रियंका के मुताबिक, इस घटना में आरोपी को भी चोटें आई हैं। उसका उपचार चोइथराम हॉस्पिटल में चल रहा है। दुर्घटना में शामिल कार को सीज कर लिया गया है। साथ ही, इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अफसरों ने इस केस में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

आरोपी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी के अगर नशे में गाड़ी चलाने की पुष्टि हो जाती है तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। साथ ही, सड़क सुरक्षा को लेकर अपील की गई है कि वाहन को रफ्तार सीमा से ज्यादा तेज ना चलाएं। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close