June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: मेष और सिंह समेत इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम,संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। प्रेम-संतान का साथ। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। बस मानसिक चंचलता पर काबू रखें। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन छोटी-मोटी परेशानी दिख रही है। मां के स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। खुद के स्वास्थ्य में भी सुधार। व्यापार अच्छा। शुभता थोड़ी नीरसता के साथ। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। शुभ समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ होगा। थोड़ा सा जुबान पर काबू रखें और निवेश पर काबू रखें इसके अलावा स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। कुटुंब सुख का आनंद पूरा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। थोड़ा सा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close